Breaking News

गृह मंत्री का निवास घेराव करने जा रहे भाजपाइयों को पुलिस ने सख्ती से रोका : भाजपा नेता प्रीतपाल को पसली में लगी चोट, अस्पताल में कराया डॉक्टरी मुलाहिजा

द सीजी न्यूज

दुर्ग / प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार अपराधिक मामले बढ़ने के विरोध में आज महिला मोर्चा के नेतृत्व में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास का घेराव करने जा रहे भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन और महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सख्ती से रोक दिया। इसी दौरान भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन घायल हो गए। उनकी पसली में चोट आई है। भाजपा नेताओं के साथ बेलचंदन जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से जांच के साथ ही एक्सरे कराया।

महिला मोर्चा ने गृहमंत्री के निवास के पास प्रदर्शन किया

भाजपा महिला मोर्चा की ग्रामीण इकाई द्वारा आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास का घेराव करते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। प्रदर्शन के तहत प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे बर्बरतापूर्ण कृत्य और अपराधिक मामलों को लेकर गृहमंत्री से जवाब मांगने जा रही भाजपा नेताओं को पुलिस ने सख्ती से रोक दिया। गृह मंत्री के निवास के पास तैनात पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं को रोकने बल प्रयोग किया गया। इस दौरान भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन की पसली में गंभीर चोट आई। चोटग्रस्त होने के बाद प्रीतपाल बेलचंदन ने जिला अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच कराई। एक्सरे भी कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर प्रीतपाल बेलचंदन को आराम करने की सलाह दी है।

प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों और जवाबदारियों से जुड़े प्रश्नों का सामना करने की बजाय पुलिस को आगे करके बल प्रयोग करवाना गृह मंत्री की तानाशाही पूर्ण प्रवृत्ति है। ऐसी तानाशाही अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी। प्रदेश की महिलाएं अपने ऊपर हो रहे अत्याचार और बर्बरता के खिलाफ खुलकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ एकजुट हो रही है। अपराधियों और असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने वाली   कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में जल्द ही धराशायी होगी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!