द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा प्रदेश में 11 वें राष्ट्रीय हास्य योग सम्मेलन आयोजित कराने की कवायद की जा रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि हास्य योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ और खुशहाल बनाने हास्य योग का अधिक से अधिक लोगों तक प्रचार-प्रसार होना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ में आयोजन होने से लोग हास्य योग का महत्व समझ सकेंगे।
गौरतलब है कि अयोध्या में गुरू जितेन कोहि के निर्देशन, छत्तीसगढ़ हास्य योग गुरू मूलचंद शर्मा के मार्गदर्शन और गुरू राजू शर्मा के सहयोग से 10 वें हास्य योग सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने हास्य योग का लाभ छत्तीसगढ़ के नागरिकों तक पहुंचाने 11 वें हास्य योग सम्मेलन को छत्तीसगढ़ में कराने का आग्रह किया। अयोध्या के सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए हास्य साधकों सहित छत्तीसगढ़ के सौ से अधिक संख्या में हास्य साधक शामिल हुए थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
