द सीजी न्यूज
दुर्ग। एस आर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग का छठवां स्थापना दिवस अस्पताल परिसर में मनाया गया। इस मौके पर एस आर अस्पताल के चेयरमेन संजय तिवारी ने क्षेत्रवासियों को विशेष सौगात देते हुए कहा कि हर माह 25 तारीख को नार्मल डिलीवरी और सिजेरियन डिलीवरी, मोतियाबिंद ऑपरेशन, नसबंदी ऑपरेशन निःशुल्क किए जाएंगे। मरीजों को केवल दवाई और पैथालॉजी जांच का खर्च उठाना होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, विशेष अतिथि मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम थे। इस मौके पर डॉ अनुपम लाल ज्वाइन्ट डॉयरेक्टर JLNH सेक्टर 9 भिलाई और डॉ श्रुतिका ताम्रकार यादव व मोहन चंद्राकर भी उपस्थित रहे। अस्पताल के स्टाफ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। नारी शक्ति को विशेष सौगात देते हुए नार्मल डिलीवरी व सिजेरियन डिलीवरी के साथ ही नसबन्दी के आँपरेशन निःशुल्क किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अभिषेक पल्लव ने अस्पताल के स्थापना दिवस के अवसर पर अस्पताल के टीम के सदस्यों को बधाई दी और अस्पताल द्वारा समर्पण भाव से किए जा रहे मानव सेवा कार्य के लिए समस्त डॉक्टर व स्टाफ को साधुवाद दिया। डॉ पल्लव ने कहा कि अस्पताल काफी पॉजिटिवली काम कर रहा है। अस्पताल ने कोरोना काल व डेंगू के समय काफी सहयोगात्मक कार्य किया । समय समय पर अस्पताल द्वारा नि:शुल्क शिविरों के माध्यम से लोगों की सेवा की जा रही है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ जे पी मेश्राम ने अस्पताल द्वारा डेंगू और कोविड संकट काल में बेहतरीन सेवाएं देने के लिये अस्पताल प्रबन्धन की प्रशंसा की और मरीज के परिजनों का सही काउन्सलिंग किए जाने के लिए कहा।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ चिकित्सा रत्न सम्मान से डॉ.आर के दिवाकर, डॉ एस. पी. केशरवानी, डॉ विश्वामित्र दयाल, डॉ पवन देशमुख, डॉ विवेक शर्मा, डॉ नीरज भूसाखरे व अन्य डाक्टरों को सम्मानित किया गया। मरीजो को सेवाएं प्रदान करने वाले कपिल उप्पल, जगजीत नारायण पाण्डेय, विजय गावंडे, प्रियेश मिश्रा, गैदलाल वर्मा, उमा साहू, सीमा बरहरे, पदुम महाराणा, कृष्णा मिश्रा, कुमारी यमुना पटेल, दामन लाल, मो जाकिर हुसैन, किशोर साहू, ममता साहू, कुमारी हेमलता, कुमारी नेहा, कौशल्या रात्रे, संजय मानिकपुरी, सीमा शर्मा व अन्य स्टाफ का भी सम्मान किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

