Breaking News

नगरीय प्रशासन मंत्री ने तालाबों का सौंदर्यीकरण करने 4 करोड़ रु की स्वीकृति दी

  • विधायक, महापौर ने विकास कार्यो के लिए राशि की मांग की 

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत सांई द्वार स्थित सतनाम भवन में सतनामी समाज द्वारा आयोजित संत बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल शामिल हुए। उन्होंने संत बाबा गुरु घासीदास की तस्वीर और जैतखाम पर फूल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। अतिथियों ने गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा की मौजूदगी में महापौर धीरज बाकलीवाल ने नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया को विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित मांग पत्र सौंपा।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने नगरीय प्रशासन मंत्री से वार्ड 50 पूर्व बोरसी भांठा में मुक्तिधाम में शेड, बाउंड्रीवाल, पेयजल व्यवस्था और बैठने की व्यवस्था के लिए 54.27 लाख रुपए की मांग की। 6 तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़ 34 लाऱ् 85 हजार रुपए, वार्ड क्र. 52 बोरसी में अटल आवास से लेकर द्वारिकापुरी के पीछे तक सीमेंट सड़क निर्माण कार्य के लिए 49.68 लाख, शहीद भगत सिंह उत्तर वार्ड 20 आदित्य नगर में हाउसिंग बोर्ड कालोनी में नई सीवरेज लाईन बिछाने 64 लाख रुपए, प्रेस कांप्लेक्स और इंदिरा मार्केट के पुराने भवनों के जीर्णोद्धार के कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपए की मांग करते हुए पत्र सौंपा। इस दौरान एमआईसी मेंबर दीपक साहू, भोला महोबिया, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद प्रकाश जोशी, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, आरके पांडेय, मोहित मरकाम, विकास दमाहे  मौजूद रहे।

Check Also

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम : भाजपा की विशाल आमसभा व पदयात्रा 30 को

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!