द सीजी न्यूज
दुर्ग/ अमृत मिशन योजना के तहत पदमनाभपुर जोन के वार्ड 45 में नवनिर्मित पानी टंकी से पाइपलाइन का कनेक्शन जोड़ने का काम चल रहा है। इसके कारण 2 से 3 दिन तक गंदे पानी की सप्लाई होने की संभावना जताई गई है। यह कार्य पूरा होते ही सामान्य सप्लाई होने लगेगी। निगम प्रशासन ने कहा है कि वार्ड क्रं. 41, 42, 43, 44, 45 और 46 में पानी सप्लाई पर असर पड़ेगा। निगम प्रशासन ने इन कार्यों के कारण नागरिकों को हो रही असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
