द सीजी न्यूज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से कई सेलिब्रिटीज जुड़ चुके हैं। इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार कमल हासन का भी नाम जुड़ गया है। आज शनिवार (24 दिसंबर) को भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची, जहां सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के अलावा कमल हासन भी यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। अब तक राहुल गांधी इस यात्रा में 3000 किलोमीटर पैदल चल चुके हैं।
इस मौके पर कमल हासन ने कहा – “कई लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं यहां क्यों हूं। मैं यहां एक इंडियन होने के नाते यहां पर हूं। मेरे पिता कांग्रेसी थे। मेरी अलग-अलग विचारधाराएं थीं और मैंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू की, लेकिन जब देश की बात आए, तो सभी राजनीतिक दलों को पार्टी लाइन धुंधली करनी पड़ेगी। मैंने उस लाइन को धुंधला कर दिया और यहां आ गया।
उन्होंने आगे कहा, ”मैं शीशे के सामने खड़ा हुआ और खुद से कहा- यही वह वक्त है जब देश को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है। तभी मेरे अंदर से एक आवाज आई ‘कमल… भारत को तोड़ने में मदद मत करो, एकजुट होने में मदद करो’।”