द सीजी न्यूज
जिले में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने शुक्रवार को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने धान खरीदी केन्द्र, नागपुर पहुंचे। वहां किसानों से खरीदी गए धान के बोरों की रैण्डम तौलाई के दौरान गड़बड़ी का मामला सामने आने पर कलेक्टर ने प्रभारी राकेश कुमार को न सिर्फ फटकार लगाई, बल्कि उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए।

खरीदी केन्द्र में तौलाई के बोरों में निर्धारित वजन से ज्यादा मात्रा पाई गई। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर को जिले के सभी धान केन्द्रों में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने किसानों से भुगतान के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र बरबसपुर का जायजा भी लिया। केन्द्र प्रभारी चन्द्रप्रकाश साहू को किसानों की धान की तौलाई में मात्रा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित मात्रा और नमी का ध्यान रखकर ही किसानों से धान खरीदी की जानी चाहिए। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को उर्पाजन केन्द्रों में धान की शेष मात्रा का उठाव तेजी से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
