द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम द्वारा प्रशासन तुंहर द्वार अभियान के तहत लोगों की समस्याओं का निवारण करने 26 दिसम्बर को यादव छात्रावास, पचरी पारा में शिविर लगाया जाएगा। वार्ड क्रमांक 27, 28 और 29 के नागरिक सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक शिविर में आकर समस्या से संंबंधित आवेदन, शिकायत बता सकते हैं। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड बनाने लिए आवेदन भी लिये जाएंगे।
महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने नागरिकों से अपील कर कहा कि प्रशासन तुंहर द्वार शिविर में आकर शिविर का लाभ उठाएं। प्रशासन तुंहर द्वार शिविर स्थल पर पेयजल, आवास योजना, राशनकार्ड, सफाई सम्बंधित समस्या,अवैध निर्माण की शिकायत, सड़क बत्ती से सम्बंधित शिकायत या मांग, गुमास्ता लायसेंस, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का लाभ सहित नगरीय निकाय से सम्बंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
