द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 30 दिसम्बर को मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक का आयोजन पूर्वान्ह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 दिसम्बर को बेमेतरा जिले के दौरे पर भी रहेंगे और वहां विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित गुरू घासीदास लोक महोत्सव एवं जयंती समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 30 दिसम्बर को दोपहर 2.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.55 बजे शासकीय श्री कोदूराम दलित महाविद्यालय मैदान नवागढ़ पहुंचेंगे और वहां शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान नवागढ़ में अपरान्ह 3 बजे से 4.15 बजे तक आयोजित गुरू घासीदास लोक महोत्सव एवं जयंती समारोह-2022 में शामिल होंगे। वे इसके बाद 4.20 बजे नवागढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4.45 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
