Breaking News

पीएम मोदी की माता हीराबेन का निधन : पीएम अहमदाबाद पहुंचे

द सीजी न्यूज

पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गांधीनगर के सेक्टर 30 स्थित श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार की तैयारी की गई है। आज यहां हीराबेन मोदी का पूरा कुंटुंब जुट रहा है। घर परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और राज्य सरकार के कई मंत्री मौके पर मौजूद हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया है और श्रद्धांजलि अ्रर्पित की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। नरेंद्र मोदी ने ‘मातृदेवोभव’ की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला है। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’

खरगे, प्रियंका, आजाद, भूपेश समेत इन लोगों ने भी जताया दुख
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हीराबा के निधन पर दुख जताया।

सीएम भूपेश ने जताया शोक

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!