द सीजी न्यूज
राजीव भवन दुर्ग में आज युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित युवा गोठ कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस विधायक राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा और प्रदेश युंका प्रभारी पलक वर्मा ने युकां कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। इस दौरान छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी पलक वर्मा ने युवा कांग्रेसियों को संगठन कार्यों में कसावट लाने के निर्देश दिये। मिशन 2023 के लिए अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने कहा। कार्यक्रम में युकां के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे।
शामिल विधायक अरुण वोरा ने अपने युंका अध्यक्ष के कार्यकाल के संस्मरण सुनाते हुए युवाओं में जोश भरा। वोरा ने कहा कि एनएसयूआई और युवक कांग्रेस पार्टी का अभिन्न हिस्सा है। जनसेवा के शिखर का पहला पायदान हैं। जब उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था, तब वे दुर्ग युंका अध्यक्ष थे। युवाओं में उत्साह इतना रहा कि नामांकन रैली में 15 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। युवा कांग्रेसियों की भीड़ ने ही कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कर दी थी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी युंका से अपने राजनैतिक सफर की शुरूवात की है जो अनवरत जारी है। वोरा ने कहा कि भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं को हमें जन-जन तक पहुंचाना है और इसमें युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। युवाओं के रोजगार व स्वरोजगार के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। राजीव गांधी युवा मितान योजना जैसी अभूतपूर्व योजनाओं से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री पलक वर्मा द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करने की अपील की।
कांग्रेस प्रभारी पलक वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा कांग्रेस कांग्रेस की एक विंग है जो कांग्रेस की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवा कांग्रेस के सदस्यों को शपथ दिलाई कि इस बार भी विधानसभा में भूपेश बघेल की सरकार को पुनः स्थापित करना है और फिर से कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में लाना है। जिसके लिए 1 बूथ 10 यूथ की संकल्पना को मूर्त रूप देने की दिशा में प्रयास करें। कार्यक्रम को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान मानस पंडित संभाग प्रभारी दुर्ग संभाग युवा कांग्रेस, प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, भावेश शुक्ला संभाग सहप्रभारी, अपराजित तिवारी, जिला प्रभारी, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, आकाश मजूमदार, सनी साहू, रौनक सचदेव, इंदु वर्मा, दीक्षा पांडे, अभिजीत तिवारी, शान सैफी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजुकमार पाली, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, गौरव उमरे, चिराग शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

