Breaking News

महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड 17 में प्रारंभ कराया सड़क डामरीकरण कार्य

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ शहर विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड क्रमांक 17 में सड़क डामरीकरण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोक कर्म विभाग अब्दुल गनी, एमआईसी मेंबर संजय कोहले, भोला महोबिया, शंकर ठाकुर, वार्ड पार्षद देवनारायण चन्द्राकर, एल्डरमेन अजय गुप्ता, पोषण साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर सहित वार्ड के नागरिकगण मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि शिव मंदिर के सामने रमेश मित्तल के निवास से सुनीता शर्मा के निवास होते हुए पुष्पक मेडिकल तक 13.50 लाख से डामरीकरण कार्य शुरू किया गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने इस मौके पर कहा कि लोगों को बारिश में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने निगम अफसरों व ठेकेदार को बेहतर गुणवत्ता के साथ डामरीकरण करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा शहर के बड़े विकास कार्यो के साथ-साथ ही वार्डों के भीतरी हिस्सों में विकास कार्यों के लिए लगातार राशि लाई जा रही है और वार्डों में भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड 17 की जनता को धूल व गढ्ढों से मुक्ति मिलेगी। जल्द ही यहां आवागमन सुगम होगा।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!