Breaking News

भूमिपूजन के 4 माह बाद भी नहीं हुआ सड़क का डामरीकरण : वोरा बोले – विकास कार्यों में लापरवाही न करें अधिकारी : एक हफ्ते के भीतर शुरू करें काम

द सीजी न्यूज

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान आज शंकर नगर वार्ड में कांग्रेस की पदयात्रा निकली। इस दौरान नागरिकों ने विधायक अरुण वोरा को वार्ड की समस्या बताते हुए कहा कि चार माह पहले 17 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण का भूमिपूजन किया गया था। लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वोरा ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कमिश्नर लोकेश चंद्राकर से फोन पर चर्चा की और डामरीकरण का काम तत्काल शुरू करने कहा।

वोरा ने कहा कि विकास कार्य स्वीकृत होने के बाद भी महीनों तक काम न किया जाना असहनीय है। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वोरा ने निगम कमिश्नर से कहा है कि संबंधित इंजीनियरों को इस संंबंध में निर्देश देकर एक हफ्ते के भीतर कार्य पूरा कराएं। नागरिकों ने शंकर नाला का काम भी शुरू न होने की जानकारी दी। वोरा ने यह कार्य भी अविलंब शुरू करने के निर्देश दिये।

Check Also

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम : भाजपा की विशाल आमसभा व पदयात्रा 30 को

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!