द सीजी न्यूज
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान आज शंकर नगर वार्ड में कांग्रेस की पदयात्रा निकली। इस दौरान नागरिकों ने विधायक अरुण वोरा को वार्ड की समस्या बताते हुए कहा कि चार माह पहले 17 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण का भूमिपूजन किया गया था। लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वोरा ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कमिश्नर लोकेश चंद्राकर से फोन पर चर्चा की और डामरीकरण का काम तत्काल शुरू करने कहा।
वोरा ने कहा कि विकास कार्य स्वीकृत होने के बाद भी महीनों तक काम न किया जाना असहनीय है। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वोरा ने निगम कमिश्नर से कहा है कि संबंधित इंजीनियरों को इस संंबंध में निर्देश देकर एक हफ्ते के भीतर कार्य पूरा कराएं। नागरिकों ने शंकर नाला का काम भी शुरू न होने की जानकारी दी। वोरा ने यह कार्य भी अविलंब शुरू करने के निर्देश दिये।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
