Breaking News

अच्छी पहल : साहिवाल गाय का शुद्ध दूध उपलब्ध कराने दुर्ग में खुला विक्रय केंद्र

द सीजी न्यूज

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ कामधेनु विश्वविद्यालय की पहल पर गौरवपथ पर महिला समृद्धि बाजार के बगल में स्थित शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र अंजोरा द्वारा साहिवाल नस्ल की गाय का दूध शहरवासियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। पदमनाभपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.(कर्नल) एन.पी. दक्षिणकर ने दुग्ध विक्रय केंद्र का आज उद्घाटन किया गया।

दूध वितरण का समय सुबह 7 बजे से 8 बजे तक और शाम के समय 6 बजे से 7 बजे तक होगा। दुग्ध प्राप्ति के लिए कूपन अनिवार्य होगा। प्रत्येक शनिवार को कूपन का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूजा जोल्हे और मोहित कामले  ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ.ए.के. नायर द्वारा किया गया।

इस मौके पर पशुधन विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के अतिरिक्त संचालक डॉ.के.के. ध्रुव, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.आर.के.सोनवाने, पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.एस.के. तिवारी, पशुधन विकास विभाग दुर्ग के उपसंचालक डॉ.राजीव देवरस, डॉ. एस.के. यादव प्रभारी अधिकारी कुक्कुट पालन केंद्र दुर्ग, पशु प्रजनन प्रक्षेत्र अंजोरा के उपसंचालक डॉ. बी.पी.राठिया एवं पशुचिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. ए.के.नायर, डॉ. बिंदेश्वरी सिरमौर, डॉ.पूजा जोल्हे व अन्य अधिकारियों/कर्मचारी उपस्थित थे।

अतिरिक्त संचालक डॉ.के.के. ध्रुव ने बताया कि इस दुग्ध विक्रय केंद्र का मुख्य उद्देश्य देसी गाय (साहिवाल) का शुद्ध दूध आम जनता तक सुगमता से पहुंचाना है। ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा से लाभान्वित हो सके। उपसंचालक डॉ. बी.पी. राठिया ने बताया कि भारतीय गायों से प्राप्त दूध में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। दूध के सेवन से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। देसी गाय का दूध स्वादिष्ट और सुपाच्य होता है।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!