Breaking News

15 फरवरी को ‘शहर सरकार’ से बात करेंगे सीएम भूपेश बघेल : प्रदेश के सभी महापौर और नगर पालिका-पंचायत अध्यक्षों की मीटिंग लेंगे

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी 15 फरवरी को राज्य के सभी नगरीय निकायों में विकास कार्यों के साथ-साथ शहरों के तीव्र और सुनियोजित विकास की दिशा में कदम बढ़ाने महापौरों और अध्यक्षों के साथ खुली चर्चा करेंगे। इस दौरान शहरी विकास को गति देने पर मंथन किया जाएगा। शहरों में चलने वाली योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरीय निकायों के महापौरों और अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी देंगे। नगरीय प्रशासन विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे-मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सबके लिए आवास मिशन, शहरी आजीविका मिशन और संपत्ति कर संग्रहण आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निकायों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में 170 नगरीय निकाय

छत्तीसगढ़ में 170 नगरीय निकाय हैं। इसमें 14 नगर निगम, 44 नगर पालिकाएं और 112 नगर पंचायते शामिल हैं। इनमें से अधिकतर शहरों में कांग्रेस के महापौर हैं। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी कांग्रेस के अध्यक्षों की संख्या अधिक है।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!