Breaking News

मोदी जी, देश की 140 करोड़ जनता पूछ रही – अडानी मामले की जांच कब होगी? : राजेंद्र साहू

  • आम जनता को भ्रमित करने की कोशिश न करें : बयान से स्पष्ट है कि अडानी के सच्चे मित्र हैं मोदी  
  • पीएम मोदी ने खुद स्वीकार कर लिया कि ईडी सहित अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्ष को सताने के लिए किया जा रहा

द सीजी न्यूज

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राजेंद्र ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता को ढाल बताने वाले पीएम बताएं कि उन्होंने 9 साल के कार्यकाल में जनता को परेशान करने के सिवा क्या किया है। आज हालात ये हैं कि महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हो चुकी देश की जनता ही पीएम मोदी से सवाल कर रही है कि अडानी मामले की जांच कब होगी।

राजेंद्र ने कहा कि पीएम मोदी ने बुधवार को लोकसभा में अडानी मामले की जांच सहित देश के ज्वलंत मुद्दों पर एक शब्द भी नहीं कहा। उनके वक्तव्य से स्पष्ट हो गया कि वे अडानी के सच्चे मित्र हैं। यह भी साफ हो गया कि आईटी, ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्ष को सताने के लिए किया जा रहा है। राजेंद्र ने सवाल करते हुए कहा कि पीएम मोदी बताएं कि जिस देश की जनता को वे अपनी ढाल बता रहे हैं, उसके कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने क्या फैसले किये।

ऐसा कौन सा काम किया गया है जिससे किसानों, युवाओं, महिलाओं सहित विभिन्न वर्ग के लोगों को फायदा हुआ हो? किसानों के कल्याण की बात करने वाले पीएम बताएं कि किसानों की आय दोगुना करने अनाज का समर्थन मूल्य क्यों नहीं बढ़ा रहे। अभी दो साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन काले कृषि कानून पास किये थे। ये कानून अडानी को फायदा पहुंचाने और किसानों को तबाह करने के लिए लागू किये गए, जिसके देशव्यापी विरोध के बाद इसे वापस लेना पडा? पीएम ने किसानों के लिए किया क्या है?

राजेंद्र ने कहा कि 5 किलो राशन देने की बात करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल सहित हर आवश्यक वस्तुओं के दाम क्यों बढ़ा रहे हैं। महंगाई से पूरे देश की जनता त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, रेल, एयरपोर्ट अडानी के हवाले कर दिये गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को बताना चाहिए कि उनके राज में बेतहाशा महंगाई क्यों बढ़ रही है। पीएम मोदी को यह भी बताना चाहिए युवाओं को हर साल दो करोड़ रोजगार क्यों नहीं दे रहे?

राजेंद्र ने आरोप लगाया कि अडानी की मालगाड़ी को बिना रुकावट चलाने के लिए यात्री ट्रेनों को घंटो तक रोका जा रहा है। यात्री ट्रेनें घंटो देर से चल रही है। कई यात्री ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है। देश की जनता मोदी राज से त्रस्त हो चुकी है। बेहतर यही होगा कि पीएम मोदी आम जनता को ढाल बनाने की बात न करें। देश की जनता भाजपा और पीएम मोदी की असलियत को अच्छी तरह समझ चुकी है।

राजेंद्र ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने यह बयान दिया है कि ईडी ने विपक्ष को एक कर दिया। इसी बयान से स्पष्ट हो गया है कि ईडी सहित अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। मोदी और उनकी पार्टी अच्छी तरह समझ लें कि देश की जनता को भ्रमित करने के सारे भाजपाई दांव पूरी तरह पिट चुके हैं।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!