Breaking News

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सीएम से की सौजन्य मुलाकात : छत्तीसगढ़ में चल रही है मिसेज फलानी की शूटिंग

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वरा भास्कर को मिलेट से बने उत्पाद और कोसा से बनी साड़ी उपहार स्वरूप भेंट किया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अभिनेत्री ने बताया की फिल्म निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य एक बेहतरीन और उपयुक्त जगह है। यहां के कला- संस्कृति, पर्यटन और ऐतिहासिक स्थल फिल्म उद्योग को सहजता से आकर्षित कर रहे हैं, जो कि फिल्म निर्माण के लिए सबसे जरूरी है।

स्वरा भास्कर ने छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि हमें फिल्म निर्माण के लिए यहां से काफी सहयोग भी मिल रहा है। गौरतलब है कि पिछले एक महीने से छत्तीसगढ़ में फिल्म मिसेज फलानी की शूटिंग चल रही है, जिसमे  अभिनेत्री सुश्री स्वरा भास्कर मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!