Breaking News

हज-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू : 10 मार्च तक भर सकते हैं फार्म : मोहम्मद असलम खान  

द सीजी न्यूज

हज कमेटी ऑफ़ इंडिया भारत सरकार द्वारा हज 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 10 फरवरी से शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन एवं गाइडलाइन्स हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की वेब साइट  www.hajcommittee.gov.inपर उपलब्ध है।

चेयरमैन ने बताया कि आज़मीने हज एप्स के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। प्रदेश के हज यात्रियों को निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन भरने की सुविधा के लिए पूरे प्रदेश में 44 चॉइस सेंटर राज्य हज कमेटी द्वारा निर्धारित किये गए है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2023 निर्धारित है। उन्होंने समस्त आवेदकों से अपील की है कि वे आवदेन करने के पूर्व हज गाइडलाइन को पढ़कर समस्त दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!