Breaking News

विधायक निवास घेरने एकत्र हो रहे थे भाजपाई : प्रदर्शनकारियों के बीच खुद पहुंचे वोरा : सबको लड्‌डू खिलाकर बोले – यहीं घेराव कर लो : निवास के सामने हटवाई बेरिकेडिंग

द सीजी न्यूज

विधायक अरुण वोरा अपनी सादगी भरी राजनीति से सभी का दिल जीत लेते हैं। आज भी यही हुआ। विधायक निवास घेराव की तैयारी के तहत आज शीतला मंदिर परिसर में भाजपाई इकट्‌ठा हो रहे थे। इसी दौरान विधायक वोरा खुद शीतला मंदिर परिसर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गए। वोरा को सामने देख प्रदर्शनकारी भाजपा नेता भौंचक्के रह गए। वोरा ने सभी से सरलता से कहा कि ” यहीं पर मेरा घेराव कर लो। हमारी सरकार पूरे प्रदेश में विकास कार्य करा रही है। दुर्ग में भी चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। घेराव और विरोध प्रदर्शन की राजनीति छोड़कर विकास में सहयोग दो, ताकि शहर की जनता का कल्याण हो।”

वोरा ने कहा कि पीएम आवास योजना का पैसा केंद्र सरकार ने रोका है। इसीलिये आवासों का निर्माण नहीं हो पाया। जितनी राशि मिली है, उससे विकास कार्य कराए जा रहे हैं और लोगों को आवास का आवंटन भी किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि राजनीति कीजिये, लेकिन विरोध की राजनीति करना उचित नहीं है। जनता के हितों के लिए राजनीतिक सक्रियता दिखानी चाहिए।  

भाजपाई बोले – निवास का घेराव करेंगे : वोरा ने पुलिस से कहा हटा दो बेरिकेडिंग, प्रदर्शनकारियों को मत रोकना  

शीतला मंदिर परिसर में वोरा की सादगी देखकर प्रदर्शनकारी भाजपा नेता भी कायल हो गए। उन्होंने वोरा से कहा कि तय कार्यक्रम के अनुसार ही विधायक निवास का घेराव किया जाएगा। सादगी से सभी का दिल जीतने वाले वोरा ने प्रदर्शनकारियों को लड्‌डू भी खिलाया। बाद में वोरा अपने निवास पहुंचे और पुलिस से बेरिकेडिंग हटाने कहा। वोरा ने साफ कहा कि प्रदर्शनकारी मेरे शहर के निवासी हैं। उन्हें रोकना नहीं। सबसे बातचीत की जाएगी। वोरा की सीधी सरल राजनीति देखकर पुलिस भी भौंचक्की रह गई। इस दौरान वोरा के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, सुशील भारद्वाज, राजकुमार पाली, विकास यादव मौजूद थे।    

Check Also

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम : भाजपा की विशाल आमसभा व पदयात्रा 30 को

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!