Breaking News

वोरा की गांधीगीरी : जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फ्लैक्स फाड़ा : जमकर किया हंगामा

द सीजी न्यूज

विधायक निवास का घेराव करने पहुंचे भाजपा नेताओं ने वोरा निवास में लगे फ्लैक्स को फाड़ दिया। पुलिस के रोके जाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने वोरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वोरा ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन जारी रहा। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक खदेड़ दिया।

बता दें कि विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार पर नाकामी के आरोप लगाते हुए भाजपा ने आज विधायक निवास का घेराव किया था। शीतला मंदिर परिसर में घेराव के लिए इकट्‌ठा हो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच वोरा पहुंच गए। उन्होंने सभी लोगों से आत्मीयता से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दुर्ग शहर सहित पूरे प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस तरह के विरोध प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं है। वोरा ने वहां मौजूद लोगों को लड्‌डू भी खिलाया।

कुछ देर बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ वोरा निवास पहुंची और नारेबाजी शुरू कर दी। गौरतलब है कि वोरा ने पुलिस द्वारा लगाई गई बेरिकेडिंग भी हटवा दी थी। वोरा का कहना था कि प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। वोरा एक ओर आत्मीयता से बातचीत करते हुए सभी को समझाने का प्रयास करते रहे, दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए वोरा निवास के सामने लगे फ्लैक्स को फाड़ दिया। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पद्मनाभपुर की पार्षद के पति और एक अन्य कार्यकर्ता फ्लैक्स फाड़ते नजर आ रहे हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!