Breaking News

कलेक्टर ने 64 करोड़ से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य में देरी पर सख्त नाराजगी जताई : ठेकेदार को जारी होगी नोटिस, ब्लैक लिस्टेड करने सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी से करेंगे अनुशंसा

  • नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक सौंदर्यीकरण कार्य में देरी पर 

द सीजी न्यूज

दुर्ग / नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक जीई रो़ड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य में लगातार हो रही देर और ठेकेदार के ढुलमुल रवैये पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। गुरुवार को कलेक्टर ने नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्य में हो रहे विलंब को देखते हुए  ठेका एजेंसी की ढिलाई के चलते नोटिस जारी करने के साथ ही पूरे प्रदेश में  ब्लैक लिस्ट करने सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी से अनुशंसा की चेतावनी दी है।

उन्होंने ठेका एजेंसी के प्रतिनिधियों से कहा कि पिछले 8 महीनों से लगातार सौंदर्यीकरण कार्य के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन इस पर कोई प्रगति नहीं हुई है। पूरा प्रोजेक्ट जनवरी माह तक खत्म हो जाना था, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं दिख रही है। इस दौरान भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास और दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

मिनीमाता चौक पर नहीं किया गया लैंडस्केपिंग 

कलेक्टर सबसे पहले मिनीमाता चौक पहुंचे। उन्होंने लैंडस्कैपिंग कार्य के बारे में ठेका एजेंसी से पूछा। मिनी माता की प्रतिमा शिफ्ट हुए 2 महीने बीतने के बावजूद लैंडस्कैपिंग का कार्य न होने पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी जाहिर की। ठेकेदार ने कहा कि अगले हफ्ते लैंडस्केप का थ्रीडी प्लान तैयार कर काम शुरू कर देंगे।

डिवाइडर पर नहीं लगी ग्रिल, पौधरोपण का अता पता नहीं

गंज मंडी चौक के पास काफी लंबे समय से डिवाइडर बनने के बाद अब तक ग्रिल न लगाने पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अब तक ग्रिल लगाकर पौधरोपण का कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। उन्होंने डिवाइडर में पौधरोपण के कार्य की प्लानिंग की विस्तार से जानकारी चाही। ठेकेदार ने इस संबंध में संतोष पूर्वक जवाब नहीं दिया।

24 एमएलडी प्लांट के पास सड़क किनारे नहीं हुआ ब्यूटीफिकेशन कार्य

कलेक्टर ने 24 एमएलडी प्लांट के सामने सड़क के किनारे लैंडस्कैपिंग और ब्यूटिफिकेशन के कार्य की प्रगति का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि यहां पर लैंडस्कैपिंग के लिए काफी लंबे समय से बताने के बावजूद अब तक काम में प्रगति नहीं है। लैंडस्केपिंग के लिए और पौधे लगाने के लिए यहां पर फेंसिंग जाली आदि लगाने का काम नहीं हुआ। लगातार निर्देशों के बावजूद काम में ढिलाई करना गंभीर लापरवाही है।

कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि धीमी गति से हो रहे कार्य से प्रोजेक्ट में काफी विलंब होने की आशंका है। शहर की सुंदरता के लिए शासन द्वारा सड़क निर्माण के साथ ही लैंडस्कैपिंग का कार्य कराने का निर्णय लिया गया है। लेकिन लापरवाही के चलते इसमें काफी विलंब हो रहा है।

Check Also

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम : भाजपा की विशाल आमसभा व पदयात्रा 30 को

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!