- लगभग 106 करोड़ रुपए की राशि के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 मार्च को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेगें। मुख्यमंत्री छुरिया विकासखंड में पंचायत कैफे छुरिया का शुभारंभ करेंगे और कंवर महोत्सव 2023 और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री इस दौरान 105 करोड़ 71 हजार रुपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। जिसमें 8 करोड़ 66 लाख 39 हजार रुपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण और 96 करोड़ 34 लाख 32 हजार रुपए की लागत के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत 165 हितग्राहियों को 2 करोड़ 56 लाख रुपए से अधिक राशि की सामग्री का वितरण भी करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
