Breaking News

मवेशियों के कारण होने वाले हादसों पर विधायक वोरा ने चिंता जताई : खुले में घूम रहे मवेशियों को पकड़ने अभियान चलाने कहा

  • मवेशी पालकों से अपील की खुले में न छोड़ें मवेशी
  • दो दिन पहले सांडों की लड़ाई से एक बुजुर्ग महिला की मौत और एक महिला के चोटग्रस्त होने पर वोरा ने दुख व्यक्त किया

द सीजी न्यूज

दुर्ग / नगर निगम एरिया में हजारों मवेशियों के सड़क पर खुले में घूमने और इनसे होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर विधायक अरुण वोरा ने गहरी चिंता जताई है। बुधवार को दो सांडों की लड़ाई के कारण शिव नगर डोंगिया तालाब पार निवासी रूखमीन बाई (80 वर्ष) की मौत होने के बाद वोरा ने निगम अधिकारियों को लगातार रोका छेका अभियान चलाने कहा है। वोरा आज पीड़ित परिवार से मिलने भी गए। सांडों की लड़ाई में एक अन्य महिला के पैर में भी चोट आई है। वोरा ने मौके पर ही कलेक्टर और निगम कमिश्नर से फोन पर चर्चा की और खुले में घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने का अभियान चलाने कहा है।

वोरा की मौजूदगी में ही निगम का काऊ केचर वार्ड में पहुंचा और खुले में घूम रहे मवेशियों को पकड़ने का अभियान चालू कराया। वोरा ने  निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर को निर्देश देते हुए कहा है कि निगम का स्वास्थ्य विभाग का अमला हर वार्ड में घूम-घूम कर जनता की शिकायत के अनुसार मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही करें। ताकि, भविष्य में दुर्घटना दोबारा न होने पाए। बाजार और सड़क व चौक-चौराहे पर खुले में घूम रहे मवेशियों को गोठान में शिफ्ट किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि शहर के अधिकांश वार्डों में ढेर सारे मवेशियों का जमावड़ा रहता है। नागरिकों का कहना है कि इन मवेशियों को बांध कर न रखने से अक्सर आम नागरिक  दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई बार ऐसी ही घटनाओं में मौत भी हो चुकी है। मवेशियों की निरन्त बढ़ती संख्या से लोगों का जीना दूभर कर दिया हैं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!