द सीजी न्यूज
प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के अहृवान पर दुर्ग जिला भाजयुमो द्वारा भूपेश सरकार द्वारा आज जिला रोजगार कार्यालय का घेराव किया गया। भूपेश सरकार पर शिक्षित बेरोजगारो के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए भाजयुमो के जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने भूपेश सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
भाजयुमो नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पूर्व चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हम प्रदेश के शिक्षित युवाओं को रोजगार देंगे और प्रत्येक माह 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे। कांग्रेस की सरकार बनने के 52 महीने बाद रोजगार देना तो दूर, बेरोजगारी भत्ता देने में भी कई तरह के मापदण्ड और नियम व शर्तें लागू कर दी गई हैं। इससे आक्रोशित होकर दुर्ग व भिलाई जिला भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन की तख्तियाॅं लेकर रैली निकाली। जिला रोजगार कार्यालय का घेराव किया। तालाबंदी का प्रयास करते हुए भाजयुमो पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल की झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान युवाओं की समस्याओं से अवगत कराने के लिए रोजगार अधिकारी को समस्या का निराकरण करने ज्ञापन भी दिया गया।
इस मौके पर भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व भाजयुमो प्रदेश प्रभारी दीप ज्योति मुण्डे ने प्रदेश के युवाओं से धोखाधड़ी करने वाले भुपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र नाग ने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों को 52 महीने का बेरोजगारी भत्ता के हिसाब से 1 लाख 30 हजार रुपए देना होगा। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि सरकार बनने से पूर्व कांग्रेस के नेता गंगा जल की शपथ लेकर कई निराधार घोषणा कर रहे थे, जो आज तक पूरा नहीं हुए। आगे भी सरकार के खिलाफ और उग्र आंदोलन किया जाएगा। भूपेश सरकार केवल घोषणाएं करती है। कार्यक्रम का संचालक महामंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन मुकेश सोनकर ने किया। प्रदर्शन में जिला भाजपा महामंत्री ललित चन्द्राकर, सुरेन्द्र कौशिक, जिला प्रभारी अमित चोपड़ा, जिला सह प्रभारी आदित्य भूतड़ा, डाॅ. सुनील साहू, नवीन सिंह पवार, राहुल तिजंल सिंह, केवल देवांगन, मुकेश बेलचंदन, जितेन्द्र साहू, सानिध्य चन्द्राकर, रितेश शर्मा, कन्या शक्ति संयोजिका कुमारी प्रिया साहू, नम्रता बंसोड़, पार्वती पंडित, संजू मुंगरी, जिला भाजयुमो मीडिया प्रभारी गौतम वैद्य निरंकारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
