Breaking News

छत्तीसगढ़ में 12 हजार 489 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती : सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया विज्ञापन

  • 6285 सहायक शिक्षक, 5772 शिक्षक तथा 432 व्याख्याता के पदों पर होगी सीधी भर्ती
  • 6 मई से भरे जा सकेंगे ऑनलाईन आवेदन
  • भर्ती के लिए व्यापम द्वारा ली जाएगी परीक्षा

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश में चयन और  नियुक्ति की प्रक्रिया जारी रखने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने 12 हजार 489 शिक्षकों के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इनमें सहायक शिक्षक के 6 हजार 285, शिक्षक के 5772 और व्याख्याता के 432 पद शामिल हैं। आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) की वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in/पर 6 मई 2023 को सुबह 10 बजे से ऑनलाईन भरे जा सकेंगे। इन पदों की भर्ती के लिए परीक्षा व्यापम द्वारा ली जाएगी। जिसकी तिथि व्यापम द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बस्तर और सरगुजा संभाग में 12 हजार 489 शिक्षकों की पदों की भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। व्याख्याता के रिक्त 432 ई और टी संवर्ग में वाणिज्य विषय के 66, गणित के 147 और भौतिकी विषय के 219 पद शामिल हैं।
संचालक लोक शिक्षक संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पदों की आवश्यक अर्हताएं, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम पदों का आरक्षण संबंधी विस्तृत विवरण और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकरी https://vyapam.cgstate.gov.in/  एवंhttps://eduportal.cg.gov.in/पर विस्तृत विज्ञापन देखे जा सकते हैं।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!