द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी नौकरी में भर्ती का सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के शासकीय आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी के 366 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। 8 मई को सुबह 10 बजे से ऑनलाईन आवेदन शुरू की जाएगी। व्यापमं के माध्यम से भर्ती होगी।
आवेदन करने के विस्तृत नियम और निर्देश व्यापमं की वेबसाईट पर उपलब्ध रहेंगे। इससे पहले छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर शिक्षकों के 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया। कल 6 मई से इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
