Breaking News

छत्तीसगढ़ पुलिस में 975 खाली पदों पर होगी सीधी भर्ती : लिखित परीक्षा 26, 27 और 29 मई को

द सीजी न्यूज

पुलिस मुख्यालय ने छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप-निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर के 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। इन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 26, 27 और 29 मई को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी।

मुख्य लिखित परीक्षा के अंतर्गत 26 मई को सुबह 8 बजे से 10ः15 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दक्षता और दोपहर 2 बजे से 5ः15 बजे तक सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। 27 मई को सुबह 8 बजे से 10ः15 बजे तक एप्टीट्यूड टेस्ट और दोपहर 2 बजे से 4ः15 बजे तक विज्ञान (गणित, भौतिकी एवं रसायन) की परीक्षा होगी। 29 मई को सुबह 8 बजे से 10ः15 बजे तक कम्प्यूटर विज्ञान की परीक्षा होगी।

मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन संभाग मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में किया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना व्यापम द्वारा पृथक से दी जाएगी। परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट से 18 मई को सुबह 10 बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे। मुख्य लिखित परीक्ष वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!