Breaking News

कांग्रेसियों ने ईडी का पुतला फूंका : झूठे आरोप लगाकर कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करने के विरोध में किया प्रदर्शन

द सीजी न्यूज

केंद्र सरकार की एजेंसी ED द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं उनके परिजनों को जांच के नाम पर गिरफ्तार करने और झूठा आरोप लगाकर परेशान करने के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने तीखे तेवरों के साथ प्रदर्शन किया। ईडी की कार्यवाही का विरोध करते हुए गुरुवार को शाम 6 बजे दुर्ग के पटेल चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई, जिला ग्रामीण कांग्रेस दुर्ग द्वारा संयुक्त रूप से ईडी का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन के दौरान विशेष रूप से स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष व विधायक अरुण वोरा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे, पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, दीपक दुबे, राजकुमार साहू, राजकुमार पाली, नासिर खोखर, अनूप वर्मा, राजकुमार वर्मा, सुशील भारद्वाज, विमल यादव, निखिल खिचरिया, आनंद ताम्रकार, प्रीतम देशमुख, पार्षद मन्नान खान, विजेंद्र भारद्वाज, राकेश सिन्हा, छोटू यादव, विनोद सेन, मुकेश साहू, संजय बत्रा, विकास यादव, जीवनलाल, जय डहरिया, डेरेश्वर बंजारे, मीना पॉल, सीता टंडन, एनी पीटर, निरुपमा जस्सल सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!