Breaking News

भाजपा संगठन ने कांग्रेस सरकार पर लगाया 2000 करोड़ के शराब घोटाले का आरोप : 11 को दुर्ग जिला भाजपा का महाधरना

द सीजी न्यूज

दुर्ग। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विवेचना के दौरान प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से 2000 करोड़ रुपए का शराब महाघोटाला उजागर हुआ है। जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर और सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि वृहद पैमाने पर हुए इस भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने जिला स्तर पर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

इसके विरोध में जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में 11 मई गुरुवार को दोपहर 1 बजे से  दुर्ग संभाग कार्यालय, हिंदी भवन के सामने महाधरना दिया जाएगा। महाधरना कार्यक्रम में दुर्ग जिले के सभी 13 मंडलों के बूथ स्तर से लेकर तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!