Breaking News

दुर्ग के कसारीडीह और अहिवारा के अम्बेडकर नगर वार्ड में चुनाव 27 को : नामांकन जमा होंगे 2 जून से

द सीजी न्यूज

दुर्ग / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार नगरीय निकाय उपचुनाव के तहत दुर्ग जिले के नगर निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 42 कसारीडीह पश्चिम और नगर पालिका परिषद अहिवारा के वार्ड क्रमांक 14 अम्बेडकर नगर के रिक्त पार्षद पद के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 2 जून 2023 शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

प्रकाशन के तत्काल बाद रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 9 जून 2023 दोपहर 3 बजे तक है।

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 10 जून 2023 दिन शनिवार सुबह 10.30 बजे से की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 12 जून 2023 दिन सोमवार दोपहर 3 बजे तक है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन (रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा) 12 जून 2023 सोमवार को अभ्यर्थिता वापसी के बाद की जाएगी।

मतदान आवश्यक होने पर संबंधित वार्ड में 27 जून 2023 मंगलवार को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। 30 जून 2023 शुक्रवार को सुबह 9 बजे से मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा की जाएगी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!