द सीजी न्यूज
बिहार के खगड़िया के अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल रविवार को शाम के समय गिर गया। पुल के तीन पिलर भी नदी में गिर गए। यह पुल पिछले साल भी गिर चुका है। इसे एसपी सिंगला कंपनी बना रही है। पुल का शिलान्यास 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था।
पुल का निर्माण 2015 से चल रहा है। इसकी लागत 1710.77 करोड़ रुपए है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुल का करीब 192 मीटर हिस्सा नदी में गिरा है। भारी भरकम स्ट्रक्चर गिरने से गंगा नदी पर कई फीट ऊंची लहरें उठीं। जिसके कारण नदी में नाव में बैठे लोग सहम गए। यह पुल बरौनी खगड़िया एनएच 31 और दक्षिण बिहार के मोकामा, लखीसराय, भागलपुर, मिर्जाचौकी एनएच 80 को जोड़ेगा। पुल बनने से खगड़िया से भागलपुर आने के लिए 90 किलोमीटर की दूरी की मात्र 30 किलोमीटर रह जाएगी।
8 साल पहले रखी गई थी आधारशिला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को खगड़िया जिले के परबत्ता में पुल निर्माण की आधारशिला रखी थी। इसके बाद 9 मार्च 2015 को पुल निर्माण का काम शुरू किया गया। पुल की लंबाई 3.160 किलोमीटर है।
एक साल पहले भी गिरा था सुपर स्ट्रक्चर
एक साल पहले भी इस निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था। तीन पिलरों के 36 स्लैब भरभराकर ढह गए थे। उस समय रात में काम बंद था, इसलिए जनहानि नहीं हुई थी। उस समय पुल पुल निगम के MD के साथ एक टीम वहां जाकर जांच भी की थी। अब यह फिर हादसा हो गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
