द सीजी न्यूज
दुर्ग/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज शहर में सफाई अभियान चलाया गया। शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, सभापति राजेश यादव, पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा समेत अन्य पार्षद व अधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सड़क की सफाई की और पौधारोपण भी किया। नागरिकों को स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।
लोगों को स्वच्छता में सहयोग करने और कम से कम एक पौधा रोपने की शपथ दिलाई गई। शिवनाथ नदी मुक्तिधाम मार्ग में सफाई अभियान के दौरान वोरा ने कहा स्वस्थ रहने के लिए जहां साफ-सफाई के प्रति जागरूक होकर कार्य करने की जरूरत है। पौधे लगाने व उन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है। निगम प्रशासन ने लोगों को स्वच्छता के लिए शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में पीडब्लूडी प्रभारी अब्दुल गनी, स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, जल कार्य प्रभारी संजय कोहले, वित्त प्रभारी दीपक साहू समेत पार्षद जमुना साहू, बिजेंद्र भारद्वाज, मनीष साहू, खिलावन मटियारा, प्रकाश जोशी, राजेश शर्मा, कृष्णा देवांगन, मनीष यादव, कन्या ढीमर, सुमीत वोरा के अलावा अधिकारी/कर्मचारी व नागरिकगण मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
