Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया विस्तार : सभी नगर पालिकाओं में घर बैठे 25 तरह की सुविधाएं पहुंचाएंगे मितान

  • हमारी कोशिश ग्रामीण के साथ-साथ शहरी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाने की – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • स्लम स्वास्थ्य योजना का भी हुआ विस्तार, मुख्यमंत्री ने एमएमयू को दिखाई हरी झंडी
  • मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्र के लोगों को रोजगार से जोड़ने अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क योजना का किया शिलान्यास

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का विस्तार किया। इस अवसर पर भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री मितान योजना का सभी नगर पालिकाओं में शुभारंभ किया, जिसके बाद अब मितान योजना में श्रमिक कार्ड सहित 25 सेवाओं की सुविधा घर बैठे हितग्राहियों को मिलेगी। अब तक मुख्यमंत्री मितान योजना की सुविधा नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को मिल रही थीं।

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क (UIPA) का भी शुभारंभ किया ताकि शहरी क्षेत्रों में भी स्टार्टअप उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री ने स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नागरिकों में नीली गाड़ी के नाम से मशहूर एमएमयू की बड़ी लोकप्रियता है, जिसके बाद नागरिकों की आवश्यकताओं को देखते हुए गाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई है।

मुख्यमंत्री ने मितान योजना का एक लाख वां सर्टिफिकेट सौंपा 

मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत अब तक 99 हजार 999 सर्टिफिकेट घर पहुंचाएं जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को मितान योजना का एक लाखवां सर्टिफिकेट हितग्राही शीतल सोहले, अंकिता सोहले, ईशा सोहले, सूर्या सोहले, शशांक सोहले को सौंपा। सोहले परिवार ने राशन कार्ड हेतु मितान से संपर्क किया था। मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से सोहले परिवार को राशनकार्ड भेंट किया। इसी तरह ऋतु शर्मा, आराध्या शर्मा और अनन्या पाण्डे को आधार कार्ड और डॉ. नेहा भल्ला को पैन कार्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा अब शहरी क्षेत्रों में स्टार्टअप उद्यमियों और स्व-सहायता समूहों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क की शुरूआत हम करने जा रहे हैं। इसका वर्चुअल शिलान्यास आज किया गया है। सर्विस डिलिवरी को मजबूत करने, नागरिकों को घर बैठे प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरूआत की गई। छत्तीसगढ़ के नगर निगम क्षेत्रों में नागरिकों को घर बैठे विभिन्न शासकीय दस्तावेज मितान के माध्यम से उपलब्ध हो रहे हैं। इस अभिनव प्रयास से हमारे शहरों में रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। शहरी अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी। छत्तीसगढ़ के नगर निगम क्षेत्रों में नागरिकों को घर बैठे विभिन्न शासकीय दस्तावेज मितान के माध्यम से उपलब्ध हो रहे हैं। आज से मुख्यमंत्री मितान योजना अंतर्गत श्रमिक कार्ड सेवाओं सहित कुल 25 सेवाओं की घर बैठे डिलिवरी का विस्तार करते हुए मितान के माध्यम से प्रदेश के समस्त नगर पालिका परिषदों में उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नागरिकों के लिए सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क के शुभारंभ से शहरी लोगों के लिए रोजगार भी बढ़ेंगे। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली, संचालक नगरीय प्रशासन डॉ. सारांश मित्तर, सूडा के सीईओ  सौमिल रंजन चौबे, अतिरिक्त सीईओ आशीष टिकरिहा और वर्चुअल रूप से विभिन्न जिलों से अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!