Breaking News

छत्तीसगढ़ में ईडी के जितने छापे पड़ेंगे, उतनी ही बीजेपी की सीटें घटेंगी : भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ईडी की रेड को लेकर दिल्ली में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम बघेल ने कहा कि उनकी सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। जितने छापे पड़ेंगे, चुनाव में बीजेपी की सीटें उतनी ही घटेंगी। छत्तीसगढ़ में यही कोशिश हो रही है कि सरकार को किस तरह से दबाया जाए और बदनाम किया जाए।

भूपेश ने आगे कहा कि जुलाई 2020 से छापेमारी का सिलसिला शुरू हुआ। झारखंड चुनाव में पूरी तरह से मात खाने के बाद बीजेपी ने इसकी शुरुआत की। आईटी ने छापा मारा। शराब घोटाला के नाम से प्रचारित किया गया। शराब घोटाला में 2019 और 2020 की कैग की रिपोर्ट आई और उसी के आधार पर उन्होंने जांच की।

सीएम ने कहा कि इसके बाद वे ढाई साल चुप रहे। चुनाव जैसे आने वाले हैं, ईडी सक्रिय हो गई। हमने सारे कागजात ईडी को सौंप दिए थे, फिर भी कहा जा रहा है कि 2168 करोड़ का घोटाला हुआ हैं। ये भी कहा गया कि नकली होलोग्राम का प्रयोग किया गया। सबसे मजेदार बात यह है कि अगर नकली होलोग्राम का इस्तेमाल हुआ तो यह तो डिज्टलर ही करेगा। उसी की फैक्ट्री में होगा, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सीएम बघेल ने आगे कहा कि 2168 करोड़ का घोटाला होने की बात कही गई। 2018 के पहले की चल और अचल संपत्ति जब्त की गई, लेकिन वो भी 200 करोड़ के पार नहीं हो पाई। 2018 से पहले आबकारी विभाग का रेवेन्यू 3900 करोड़ था और हमारी सरकार आने के बाद रेवेन्यू 6500 करोड़ रुपये हो गया। ईडी ने कहा कि राज्य के खजाने को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि रेवेन्यू 3900 करोड़ से बढ़कर 6500 करोड़ हो गया।

बघेल ने कहा कि 500 करोड़ रुपये के कोयला घोटाले का आरोप लगाया गया। कर्नाटक, भोपाल और नोए़डा में एफआईआर दर्ज किया गया। उसके बाद जांच एजेंसी चार बार सप्लीमेंट्री चालान पेश कर चुकी हैं। लेकिन, अब तक जांच में चल और अचल संपत्ति 150 करोड़ ही पहुंच पाई है, जबकि घोटाला 500 करोड़ का बताया जा रहा है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!