द सीजी न्यूज
मंगलवार को कांग्रेस की बैठक के दौरान सीएम भूपेश बघेल अपने मोबाइल फोन पर कैंडी क्रश सागा खेल रहे थे। भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने इसकी तस्वीर देखते ही भूपेश पर वार किया। भूपेश ने इसका जवाब करारे प्रहार से दिया। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि कांग्रेस की इलेक्शन मीटिंग के दौरान छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मोबाइल पर ‘Candy Crush’ खेल रहे हैं।
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि – भूपेश जी भी निश्चिंत है, उन्हें पता है कि कितनी भी माथा-पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है। शायद इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने की बजाय उन्होंने कैंडी क्रश खेलना उचित समझा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा को जवाब देते हुए कहा कि – पहले बीजेपी को ऐतराज़ था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं? कल एक बैठक से पहले फ़ोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं। अब भाजपा को उस पर एतराज़ है। दरअसल उनको मेरे होने पर ही ऐतराज़ है। पर यह तो छत्तीसगढ़ के लोग हैं जो तय करते हैं कि कौन रहेगा, कौन नहीं रहेगा। मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली डंडा भी खेलूंगा. कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है, ठीक ठाक लेवल पार कर लिया हूँ, वो भी जारी रहेगा। बाकी छत्तीसगढ़ को पता है कि किसे आशीर्वाद देना है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने भी इसका जवाब अलग तरीके से दिया है। एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है जिसमें भूपेश बघेल और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कैंडी क्रश सागा खेलते नजर आ रहे हैं। INC CG की पोस्ट में कहा गया है – दो सफल कप्तान … कैंडी क्रश सागा खेलते हुए …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

