Breaking News

‘वोल्गा से शिवनाथ तक’ पुस्तक पर परिचर्चा व कवि गोष्ठी 29 को

  • वाल्मीकि जयन्ती और शरद् पूर्णिमा पर दो सत्रों में होंगे साहित्यिक समारोह

द सीजी न्यूज

भिलाई। साहित्य सृजन परिषद्, भिलाई द्वारा आदिकवि वाल्मीकि जयन्ती और शरद् पूर्णिमा के अवसर पर दो सत्रों में साहित्यिक समारोह का आयोजन होगा। 29 अक्टूबर रविवार को दोपहर डेढ़ बजे प्रथम सत्र में लेखक, पत्रकार मुहम्मद ज़ाकिर हुसैन द्वारा भिलाई के इतिहास पर लिखित पुस्तक ‘वोल्गा से शिवनाथ तक’ पर परिचर्चा होगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव मुख्य वक्ता होंगे। लेखक एवं ब्लॉगर संजीव तिवारी आधार आलेख प्रस्तुत करेंगे। साहित्य-संस्कृतविद् आचार्य डॉ. महेशचन्द्र शर्मा इस सत्र की अध्यक्षता करेंगे। संचालन नीता कम्बोज ‘शीरी’ करेंगी।

इस सत्र के बाद वैकुण्ठधाम (प्राचीन शिव मन्दिर ) मड़ोदा जलाशय नेवई, भिलाई के साहित्यिक  मंच पर ही द्वितीय सत्र में आदिकवि वाल्मीकि व शरद पूर्णिमा पर केन्द्रित सरस काव्य गोष्ठी में क्षेत्र के लोकप्रिय और जाने माने कविगण काव्यपाठ करेंगे। कार्यक्रम संयोजक व साहित्य सृजन परिषद के अध्यक्ष एन. एल. मौर्य ‘प्रीतम’ ने सभी साहित्य प्रेमियों से उपस्थिति की अपील की है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!