Breaking News

क्षेत्र में 5 साल में एक पुलिस आरक्षक की नौकरी नहीं, काहे के गृहमंत्री : ढालेश साहू

  • ताम्रध्वज साहू पर जनता कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाई आरोपों की झड़ी
  • महिला स्वयं सेविकाओं को 1000 नहीं दे पाए
  • सड़क निर्माण के प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिलाने में नाकाम रहे 

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से ढालेश साहू को प्रत्याशी घोषित किया है। ढालेश साहू किसान नेता है और वे वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हैं।  साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के तहसील में पदाधिकारी भी हैं। ढालेश साहू ने कहा कि वे क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित हर वर्ग के लिए प्राथमिकता से कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर किसानों की आवाज उठाने वाले किसान नेता राकेश टिकैत के साथ ढालेश साहू

ढालेश साहू ने प्रदेश के गृहमंत्री व दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में 5 साल में एक पुलिस आरक्षक की भर्ती नहीं हो पाई। बीते पांच साल में 21 साल का युवा अब 26 साल का हो गया लेकिन कांग्रेस के राज में नौकरी नहीं मिल पाई। नौकरी लगाने के नाम पर ठगी जरूर हुई है।

ढालेश साहू ने आरोप लगाया कि युवाओं को ठगने का काम प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी किया। महिला पुलिस स्वयंसेविकाओं को महीने का ₹ 1000 भी नहीं दे पाए। पीडब्ल्यूडी मंत्री होने के बावजूद अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण के प्रभावितों को मुआवजा तक नहीं दिलवा पाए। अब वे इस चुनाव में वोट मांगने आ रहे हैं। क्षेत्र की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

गौरतलब है कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी भी साहू समाज से हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर कुर्मी समाज से हैं। जनता कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में ढालेश साहू के चुनाव मैदान में उतरने से वोट समीकरण बदल गए हैं। ढालेश किसान नेता के रूप में भी किसानों के बीच लोकप्रिय हैं। इन सभी कारणों से विधानसभा क्षेत्र में वोटों के बंटवारे पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!