रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव 24 जनवरी को दुर्ग और रायपुर संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे 24 जनवरी को सुबह साढ़े 11 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के विशेष आमंत्रण पर नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रही स्वच्छता दीदियों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे दोपहर एक बजे रायपुर के नवीन विश्राम भवन में दुर्ग और रायपुर संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। साव शाम पांच बजे मंत्रालय में मंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे।
Check Also
शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की
THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
