द सीजी न्यूज
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बनेंगे।
कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ के मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास और राजभवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे शहर में 2000 जवानों की तैनाती की गई है।
इससे पहले मंगलवार को इस केस में तब नाटकीय मोड़ देखने को मिला जब हेमंत सोरेन अचानक अंडरग्राउंड हो गए। इसके बाद फिर उनकी तलाशी शुरू हो गई। लेकिन शाम होते होते उन्हें रांची में अपने विधायकों के साथ बैठक करते देखा गया। भाजपा के एक नेता ने तो गुमशुदा का पोस्टर तक लगा दिया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
