Breaking News

वायु सेना अग्निवीर भर्ती : निःशुल्क लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए इच्छुक आवेदकों की 16 फरवरी को होगी काउंसलिंग

द सीजी न्यूज

दुर्ग / भारतीय वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती हेतु 11 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किये गए थे। ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए 17 फरवरी को कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। दुर्ग जिले के निवासी आवेदक जिन्होंने अग्निवीर वायु हेतु ऑनलाइन आवेदन किया है, उनकी लिखित परीक्ष की कोचिंग के पहले काउंसलिंग किया जाएगा। सभी आवेदक जिन्होंने उक्त परीक्षा के  लिए आवेदन किया है, वे 16 फरवरी को सुबह 10 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं। ताकि, परीक्षा की समय सारिणी और रूपरेखा के संबंध में प्रशिक्षकों द्वारा जानकारी प्रदान कर कोचिंग आरंभ किया जा सके। आवेदक को अपने साथ वायु सेना के वेबसाइट में पंजीयन के बाद प्राप्त पावती की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है।

Check Also

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम : भाजपा की विशाल आमसभा व पदयात्रा 30 को

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!