Breaking News

मोर मकान, मोर आस योजना में  पात्र / अपात्र आवेदकों की अंतिम सूची जारी

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर जमीन मोर आस अंतर्गत पात्र / अपात्र आवेदकों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। दुर्ग शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना घटक मोर जमीन मोर आस योजना के लिए पात्र 84 व आपत्र 12 आवेदक मिले हैं। इसके बाद आवेदकों की अंतिम सूची जारी करते हुए  नियमानुसार प्रक्रिया के तहत आबंटन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

बता दें कि मोर मकान-मोर आस अंतर्गत आपत्ति दावा की प्रक्रिया के बाद अंतिम पात्र/अपात्र की सूची प्रकाशित की गई है। इस सूची को विभागीय वेबसाईट www.municipalcoporationdurg.in में भी देखा जा सकता है। यह सूची नगर निगम के मुख्य कार्यालय और डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में चस्पा किया गया है। सूची का अवलोकन कर दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!