Breaking News

आचार्य विद्यासागर महाराज त्याग और तपस्या की अद्वितीय मिसाल थे, समाज और मानवता के लिए उनका महान योगदान : दुनिया से उनका विदा हो जाना समाज के लिए बड़ी क्षति : वोरा

द सीजी न्यूज 

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के ब्रम्हलीन होने की खबर मिलने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वोरा ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज के ब्रम्हलीन होने की दुखद सूचना मिली। उनका इस दुनिया से विदा हो जाना हमारे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। वोरा ने कहा कि वे त्याग और तपस्या की अद्वितीय मिसाल थे। उनके समाज और मानवता के लिए किये गए योगदान हमेशा हमें प्रेरित करते रहेंगे।

जैन मुनि विद्यासागर महाराज के ब्रम्हलीन होने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ पहुंचे वोरा

जैन मुनि आचार्य विद्या सागर के अंतिम संस्कार में शामिल होने वोरा आज सुबह डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ के लिए रवाना हो गए। महापौर धीरज बाकलीवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू सहित दुर्ग शहर के गणमान्य नागरिक भी अंतिम संस्कार में शामिल होने चंद्रगिरी तीर्थ रवाना हुए हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!