Breaking News

अखिल भारतीय महापौर हॉकी स्पर्धा का समापन : फाइनल में रायपुर एकेडमी ने कवर्धा हॉकी टीम को हराया

  • खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शन का अवसर देने महापौर ने की आयोजन की तारीफ

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नगर निगम द्वारा आयोजित अखिल भारतीय महापौर हॉकी ट्रॉफी टूर्नामेंट का आज फाइनल खेला गया। फाइनल में रायपुर एकेडमी की टीम ने कवर्धा की टीम को हराकर महापौर हॉकी ट्राफी पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, राजेंद्र साहू, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सबा अंजुम, शिक्षा एवं खेलकूद प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, दीपक साहू, हमीद खोखर, वार्ड पार्षद नजहत परवीन, भोला महोबिया, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयी टीम के खिलाडिय़ों को बधाई और शुभकामनाएं दी। महापौर ने कहा कि देश भर के हॉकी खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने शानदार आयोजन किया गया। हार जीत खेल का हिसा है। खिलाड़ियों को हार-जीत से नहीं बल्कि खेल भावना से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। शहर से हॉकी के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उभरे हैं। दुर्ग में ऐसे आयोजनों से शहर के खिलाड़ियों का खेल और भी निखरेगा।

सफल आयोजन के लिए जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने महापौर धीरज बाकलीवाल का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि 13 फरवरी से प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। आयोजन में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अंसार और सचिव गुलाम रहमानी सहित हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर सूर्यमणि मिश्रा, विनोद बाघ समेत बड़ी संख्या में अन्य नागरिकगण मौजूद रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!