Breaking News

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 3563 आवेदन प्राप्त हुए : कलेक्टर के निर्देश पर शिविर में ही 3503 आवेदन का समाधान

  • कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने शीघ्र निराकरण हेतु कार्रवाई के दिए निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन दुर्ग शहर में किया गया। विवेकानंद सभागृह पद्मनाभपुर में अपनी मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए जिले के नागरिक बड़ी संख्या में पहुँचे। शिविर में एस.डी.एम., तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व हल्का पटवारी उपस्थित रहे और लोगों के राजस्व विभाग से संबंधित आवेदनों का निराकरण किये।

इस दौरान नये ऋण पुस्तिका का वितरण भी किया गया। अनुविभाग के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों ने जिला स्तरीय राजस्व जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदकों से उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर निराकरण भी किया। आज जिला स्तर में जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फौती, ऋण पुस्तिका, आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन लिये गए। शिविर में नये ऋण पुस्तिका वितरण भी किया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 3563 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 3503 आवेदन निराकृत किया गया। 60 आवेदनों का निराकरण करना शेष है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!