Breaking News

दुर्ग शहर के वार्डों में जलसंकट व गन्दे पानी की समस्या का तत्काल निराकरण करें निगम आयुक्त – वोरा

  • पेयजल के लिए 5 करोड़ 30 लाख स्वीकृत, फिर भी जलसंकट

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नगर निगम एरिया के वार्डो में जलसंकट गहराता जा रहा है। निगम को कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व में मिले 530 लाख की स्वीकृति के टेंडर होने के बाद भी अमृत मिशन के शेष कार्यों को प्रारंभ नही किया गया और पुरानी पाइपलाइनों में लीकेज से गन्दा पानी व नल न खुलने की समस्या से लोग परेशान हैं। पूर्व विधायक अरुण वोरा को आज वार्ड 12 व 13 के नागरिकों ने बुलाकर गन्दे पानी की सप्लाई व नल से पानी का प्रेशर कम होने की जानकारी दी।

वोरा ने निगम आयुक्त से कहा है कि पानी की समस्या की शिकायत का निराकरण प्राथमिकता से करें। अधिकारियों को फील्ड पर जाकर शहर के 60 वार्डों में पेयजल की स्थिति की जानकारी लेने आदेशित करें और गर्मी के लिए पहले से कार्ययोजना बनाकर कार्य करें ताकि शहर की जनता को जलसंकट व गन्दे पानी की समस्याा से निजात मिल सके। वार्डों के निरीक्षण के दौरान निगम के जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, अजीत श्रीवास्तव राजू व राजकुमार पाली, नंदू महोबिया उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!