Breaking News

महतारी वंदन योजना : दावा-आपत्ति के लिए अवकाश के दौरान दो दिन का समय देना न्यायसंगत नहींं : बैंक-सरकारी कार्यालय बंद होने से भटक रही हैं हजारों महिलाएं, सरकार तारीख बढ़ाए : वोरा

  • राशनकार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया से भी हो रही परेशानी : नवीनीकरण की अंतिम तारीख बढ़ाए प्रदेश सरकार
सूची में नाम न होने से परेशान महिलाओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा के निवास पहुंचकर समस्या बताई। महिलाओं ने वोरा से इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर उचित पहल करने की गुहार लगाई।

द सीजी न्यूज

दुर्ग। वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण वोरा ने महतारी वंंदन योजना की दावा-आपत्ति प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। वोरा ने कहा कि महतारी वंदन योजना के आवेदन पर दावा आपत्ति के लिए दो दिनों का समय दिया गया है। शनिवार और रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण सरकारी कार्यालय और बैंक बंद हैं। इससे महिलाएं भटक रही हैं। अवकाश के दिनों में दावा आपत्ति का समय देना भाजपा शासन का तुगलकी फरमान है। सरकार का यह फैसला न्याय संगत नहीं है।

वोरा ने कहा कि दुर्ग निगम क्षेत्र में ऑनलाइन और ऑफलाइन के तहत कुल 53874 महिलाओं ने आवेदन जमा किया। आवेदन करते समय महिलाओं ने सारी जानकारी प्रस्तुत की थी। महिला बाल विकास विभाग द्वारा इन आवेदनों पर दावा-आपत्ति के लिए 2 दिन का समय देते हुए  25 फरवरी तक समय दिया गया है। प्रदेश सरकार को महतारी वंदन योजना के लिए दावा आपत्ति का समय बढ़ाने का फैसला अविलंब करना चाहिए।

महतारी वंदन योजना में आवेदन में आवेदक व पति का नाम और सरनेम सही है, फिर भी लिस्ट में नाम व सरनेम में गलती बताई जा रही है। सूची से नाम नदारद है। मोबाइल नम्बर आवेदन में लिखने के बाद भी मेसेज सत्यापित नहीं होने जैसी खामियां सामने आ रही हैं। इस प्रकार की त्रुटि सरकारी तंंत्र द्वारा जल्दबाजी में की गई हैं। आवेदन भरने वाली माताएं व बहनें सूची में नाम अवश्य चेक करें।

राशन कार्ड नवीनीकरण की अंतिम तारीख भी बढ़ाएं 

वोरा ने कहा है कि राशन कार्ड के नवीनीकरण की भी अंतिम तिथि 25 फरवरी है, जिसमें बुजुर्गों के ई केवाईसी के दौरान अंगूठे का निशान नह मिलने से उन्हे राशन कार्ड की सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा। रोज नए-नए नियम शर्त लागू करने के कारण प्रतिदिन माताओं-बहनो और  बुजुर्गों को हर दिन सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाना पड़ रहा है। यह न्यायोचित नहीं है। प्रदेश सरकार को महतारी वंदन योजना के साथ ही   राशन कार्ड के नवीनीकरण के निराकरण की समयसीमा भी बढ़ाना चाहिए।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!