- महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर में आचार्यश्री की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की
- विद्यासागर जी महाराज जैसे संत से ही पूरी दुनिया सुरक्षित
द सीजी न्यूज
आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज ने 18 फरवरी 2024 ने सल्लेखना विधि द्वारा समाधि ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित ‘चंद्रगिरि तीर्थ’ में ‘सल्लेखना’ करके देह का त्याग किया। आज दुर्ग में सकल जैन समाज द्वारा आचार्य विद्यासागर जी महाराज का विनयांजलि कार्यक्रम रखा गया।
शिवपारा स्थित ऋषभ देव परिसर में सभी समाज के हजारो लोगों व जनप्रतिनिधियों ने विनयांजलि दी। इस दौरान अधिकतर लोगों ने आचार्य को अमूल्य पूंजी बताया और उन्हें भारत रत्न के साथ विश्वरत्न से सम्मानित किए जाने की बात कही। जन प्रतिनिधियों व समाज प्रमुखों का कहना था कि आचार्य जी के व्यक्तित्व व योगदान का शब्दों में उल्लेख करना सूरज को दीपक दिखाने के समान है। आचार्य जी ने गौसेवा स्वावलंबन व शिक्षा सहित अनेक अनुकरणीय कार्य किए है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, जिला अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष नीता जैन, आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, अरविंदर सिंह खुराना, निगम सभापति राजेश यादव, नरेश तेजवानी, अनिल जैन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व संचालक बिसरा राम यादव, डोंगरगढ़ से ब्रम्हचारी अरुण भैया, मनोज ब्रम्हकुमारी से चैतन्य दीदी, खेमा मध्यानी, श्रीचंद लेखवानी, चतुर्भुज राठी, आर एन वर्मा व नगर निगम के समी पार्षदगणों के साथ जैन समाज के अजय जैन, महेन्द्र दुग्गड़, उज्ज्वल पाटनी, मनोज पहाडिया, सजल काला, राकेश छाबडा, संदीप लुहाड़िया, नवीन जैन, आशीष जैन, दीपक जैन, सपन जैन, श्रेणिक कोठारी, अमोल जैन, प्रकाश गोलछा व ब्राम्हण समाज के सुरेन्द्र शर्मा, शिव चंद्राकर, ज्ञानचंद पाटनी सहित सभी लगभग सभी धर्म व समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा भी शामिल हुए। वोरा ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज को याद करते हुए कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज भारत की अमूल्य पूंजी हैं। कार्यक्रम में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर उज्ज्वल पाटनी ने विद्यासागर महाराज की मूर्ति को दुर्ग शहर में स्थापित करने की बात कही और उन्होंने विद्यासागर महाराज को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की बात कही।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि आचार्य जी को न केवल भारत रत्न बल्कि विश्व रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। विद्यासागर जी महाराज विश्व के गुरु थे। अरुण वोरा ने उज्ज्वल पाटनी के बातों पर सहमति जताते हुए कहा कि महान संत महराज जी की प्रतिमा दुर्ग शहर में अवश्य लगनी चाहिए। वे केंद्र एवं राज्य सरकार को इस विषय पर पत्र भी लिखेंगे।
विद्यासागर महाराज द्वारा किया गया था दुर्ग में एकता द्वार का लोकार्पण
वोरा ने कहा कि विद्यासागर जी महाराज के दुर्ग प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के आग्रह पर दुर्ग के जेल चौक के समीप एकता द्वार का निर्माण हुआ था, जिसका लोकार्पण आचार्य विद्यासागर जी महाराज के द्वारा किया गया था।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

