द सीजी न्यूज
दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में जब बच्चे पुरस्कार लेने मंच पर पहुँचे, तब विधायक गजेंद्र यादव की नजर बच्चों के फटे हुए जूतों पर पड़ी। उन्होंने स्कूल स्टॉफ को बुलाकर इस संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि इन बच्चों के पालक श्रमिक वर्ग से हैं। विधायक गजेंद्र यादव ने ऐसे सभी बच्चों की सूची बनवाई, जिनके जूते ख़राब हो गए हैं। तत्काल सभी बच्चों के लिए दुकान से नये जूते मंगवाए और स्टेशन पर ही स्कूल स्टॉफ की उपस्थिति में बच्चों को जूते का वितरण किया।
विधायक से नये जूते पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए। बच्चों ने कहा विधायक जी थैंक यू। इस दौरान सांसद विजय बघेल और कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी भी उपस्थित थे। इस दौरान कुल 28 बच्चों को नए जूते मिले। विधायक गजेंद्र यादव द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल तितुरडीह के क्लास 3 के तीन, क्लास 7 के दो, क्लास 8 के आठ और क्लास 9 के पांच बच्चों सहित 18 विद्यार्थियों और शासकीय हाई स्कूल सिकोलाभाठा के पायल, नंदिनी, सुमन, नेहा, लीना व आकाश और मिडिल स्कूल सिकोलाभाठा के गुंजा, भावना, नंदिनी व कुमेश सहित कुल 28 बच्चों को नये जूते दिये गए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

