Breaking News

वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अधिकारी, कर्मचारियों का स्थानांतरण करने और संलग्न कर्मचारियों को मूल पदस्थापना कार्यालय में भेजने की मांग : दुर्ग-भिलाई पालक संघ ने जनदर्शन में दिया ज्ञापन

द सीजी न्यूज

दुर्ग-भिलाई पालक संघ ने लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों में 3 वर्ष या इससे अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर की मांग की है। पालक संध के अध्यक्ष नासिर खोखर, महासचिव अनिल जायसवाल, उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने आज छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले और दुर्ग कलेक्टर से आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की है।

कलेक्टर जनदर्शन में इस संबंध में ज्ञापन देते हुए पालक संध के पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों में अटैच किये गए कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना कार्यालय में वापस भेजने की मांग भी की है। दुर्ग भिलाई पालक संघ के अध्यक्ष नासिर खोखर ने कहा कि शिक्षा विभाग में पिछले पांच वर्षों से ज्यादा समय से एक ही स्थान पर कई अधिकारी व कर्मचारी पदस्थ हैं। कई अन्य कर्मचारी संलग्न किये गए हैं। विधानसभा चुनाव के पूर्व इन अधिकारी, कर्मचारियों को नहीं हटाया गया था। नियमो और निर्देशों की अनदेखी की गई।

शिक्षा विभाग में वर्षों से जमे अधिकारियों द्वारा पिछले कई वर्षों से निजी स्कूलों की शिकायत व आरटीई के पालन को लेकर पालकों और जनता द्वारा समस्याओं की शिकायत के बाद भी कोई निवारण नहीं किया जाता है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इन्हें न हटाने पर चुनाव प्रभावित होने की आशंका है। छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए आदेश में भी लोकसभा 2024 के पूर्व 3 साल से अधिक समय तक पदस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को स्थानांतरित किया जाना है।

पदाधिकारियों ने छग राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर दुर्ग से मांग की है कि दुर्ग जिले के शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में पदस्थ अधिकारी / कर्मचारियों को स्थानांतरित किया जाए। वर्षों से संलग्न कर्मचारियों को उनके मूल पद स्थापना कार्यालय में वापस भेजा जाए ।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!